हेडलाइन

बजट सत्र : छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 33 हजार, GDP 8% जो देश की जीडीपी से 1% ज्यादा… विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण हुआ पेश…पढ़िये मुख्य बातें

रायपुर 3 मार्च 2023। राज्य की प्रति व्यक्ति आय अब एक लाख 33 हजार सालाना हो गई है। वहीं जीडीपी 8% है, जो देश की GDP से 1% ज्यादा है। मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2022 23 पटल पर रखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2021-22 के बजट से संबंधित छत्तीसगढ़ राज्य का निष्पादन बजट पटल पर रखा गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का इक्कीसवां प्रतिवेदन पटल पर रखा।

2022-23 छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण

छत्तीसगढ़ का GDP 8%, देश का GDP 7%

छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%

छग उद्योग क्षेत्र GSDP 7.83%, देश 4.11%

छग कृषि क्षेत्र GSDP 5.93%,देश 3.45%

छग सेवा क्षेत्र GSDP 9.21%, देश 9.14%

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय में 10% वृद्धि

छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय 1,33,898 रू

देश में प्रति व्यक्ति आय 1,70,620 रू

प्रति व्यक्ति आय एक लाख 33000 है। पिछले साल की तुलना में 10.93% की वृद्धि हुई है। इससे पहले शून्यकाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के मुद्दों की गूंज रही।

Back to top button