हेडलाइन

CG- नाबालिक बहनों के साथ नाना ने 3 साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कमरे में बंद कर पीटने के बाद बनाया अश्लील VIDEO

जशपुर 12 जून 2022 । जशपुर जिला में दो नाबालिक बहनों को घर में बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं वारदात को किसी बदमाश ने नही बल्कि किशोरी के रिश्ते के नाना और उसके दोस्तों ने शराब के नशे में अंजाम दिया गया। पीड़ित बच्चियां का मुंह बंद करने के लिए उनके साथ बुरी तरह से मारपीट करने के साथ ही अश्लील विडियों भी बनाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनमें एक नाबालिक भी शामिल है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा हैं।

पूरा घटनाक्रम जशपुर जिला के सन्ना थाना क्षेत्र का हैं। सन्ना थाना प्रभारी भरतलाल साहू ने बताया कि घटना 7 जून की हैं, जब घर पर 14 साल की किशोरी और उसकी 9 साल की बहन के साथ अकेले मौजूद थे। घटना के दिन बच्चियों के माता-पिता रिश्तेदारी में बलरामपुर के ग्राम चांदो गये हुए थे। इस बात की जानकारी होने के बाद किशोरी का रिश्ते का नाना 42 वर्षीय शिव कुमार अपने साथी तेजू, रामप्रसाद और एक नाबालिक लड़के के साथ किशोरी के घर में जबरन घुस गया। शराब के नशे में धुत्त सभी आरोपियों ने दोनों बहनों को घर में बंधक बनाकर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस घटना से सहमी दोनों बहनों ने जब इस बात का विराधे किया, तो आरोपियों ने दोनों बहनों का बाल पकड़कर उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।

दुष्कर्म का असफल प्रयास करने के बाद शराब के नशे में धुत्त आरोपियों ने दोनों बहनों का अश्लील विडियों मोबाइल पर बनाकर उन्हे मुंह बंद रखने की धमकी दी गयी। इस घटना से सहमी दोनों नाबालिक बहन परिजनों के घर लौटने पर इसकी जानकारी दी गयी। जिसके बाद चाइल्ड लाईन और महिला पुलिस की मौजूदगी में दोनों बहनों का बयान दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी शिव कुमार सहित राम प्रसाद राम और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि इस घटना में शामिल तेजू नाम का आरोपी अब भी फरार हैं। सन्ना थाना प्रभारी भरतलाल साहू ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ 451,354,354क,295,509,323, पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया हैं, जल्द ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Back to top button