बिग ब्रेकिंग

बस हादसा: एम्स के कर्मचारियों से भरी ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर पलटी….1 की मौत, 12 घायल, तड़के हुआ हादसा…

बस्तर 27 सितम्बर 2022। आज तड़के NH 30 में बस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह यात्रियों से भरी बस रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। सुबह करीबन 5:30 बजे फरसागुड़ा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा कि वाहन चालक को झपकी आने से ये हादसा हुआ। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई।

इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है।

Back to top button