हेडलाइन

कैबिनेट ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह में…..इन एजेंडों पर होगी चर्चा…

रायपुर 3 अगस्त 2022। भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक अगले महीने पहले सप्ताह में होगी। कैबिनेट की संभावित तारीख 6 सितंबर को होगी। मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेंगे। खासकर किसानों के हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस से पहले ये राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। 6 सितम्बर को होने वाली इस कैबिनेट की बैठक की सूचना विभागीय सचिवों को भेज दी गयी है।

इससे पहले राज्य मंत्रिमंडल की बैठक 14 जुलाई को हुई थी। मुख्यमंत्री न 15 अगस्त को नये आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा के साथ-साथ 10 हजार शिक्षक पद की भर्ती की घोषणा की थी। कैबिनेट में इस फैसले पर मुहर लग सकती है।

इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्री केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की रैली के लिए 4 सितम्बर को दिल्ली भी जाने वाले हैं।

कलेक्टर कांफ्रेंस 9-10 सितंबर को

9-10 सितम्बर को कलेक्टर कांफ्रेंस होगी। कलेक्टर कांफ्रेंस से पहले ये कैबिनेट काफी अहम मानी जा रही है। में कई अहम एजेंडे पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री इस दौरान जिलों में लक्ष्य के अनुरूप किये गये कार्यों की समीक्षा करेंगे, वहीं तय किये एजेंडों को लेकर भी निर्देश देंगे। कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के एजेंडे में सरकारी और निजी क्षेत्र का रोजगार भी शामिल है।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का एजेंडा भेज दिया है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है। पिछली बार 21-22 अक्टूबर को रायपुर में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस हुई थी। सितम्बर में होने जा रही कॉन्फ्रेंस के एजेंडे में बाढ़-सूखा का प्रभाव मुख्य है। सरकार ने बाढ़ और सूखा के प्रभाव के सर्वे का निर्देश दिया था। सितम्बर की बैठक में इसकी विस्तृत समीक्षा होगी।

मुख्यमंत्री संबंधित जिलों के कलेक्टरों से एक-एक घाेषणा और निर्देश का अपडेट पूछा जाएगा। एजेंडे में रोजगार भी एक बड़ा विषय है। कलेक्टरों से उनके जिले में पिछले चार सालों के दौरान सरकारी योजनाओं के जरिए निजी क्षेत्र में सृजित रोजगार की जानकारी मांगी गई है। वहीं निजी क्षेत्र में सृजित रोजगार की जानकारी भी अलग से मांगी गई है।

Back to top button