nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Monday, 14 Sep 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान, सीएम बोले, सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं

लेखक: news reporter प्रकाशित: 14 Sep 2026, 05:59 PM | अपडेट: 14 Sep 2026, 05:59 PM
शेयर करें:
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान, सीएम बोले, सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं

रायपुर 14 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ से पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ जुड़ने की अपील की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के नाम जारी अपनी अपील में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के परिप्रेक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता से इस अभियान को जनसेवा और जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने और समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को सहभागिता के साथ निभाने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे अपने गांव, शहर और आसपास स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास की योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पक्का आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विकास की प्रत्येक उपलब्धि के केंद्र में आम नागरिकों के पूरे होते सपने, उनका बढ़ता आत्मविश्वास और जीवन में आती खुशहाली है।

17 सितंबर की संध्या जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों से एक विशेष और आत्मीय अपील भी की है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को संध्या 7 बजे प्रत्येक परिवार अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाए और अपने आसपास के लाभार्थी परिवारों को भी इस पहल से जोड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दीया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन के लिए छत्तीसगढ़वासियों की शुभकामनाओं का प्रतीक होने के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक बने।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण और विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्राप्त की है। इसी भावना के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान के दौरान समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी क्षमता के अनुसार सेवा का कोई न कोई कार्य करे। जब सेवा का भाव जनभागीदारी से जुड़ता है, तभी वह समाज में व्यापक और स्थायी परिवर्तन का माध्यम बनता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब हमारे गांव विकसित हों, शहर आगे बढ़ें और प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े। सेवा संकल्प अभियान इस सामूहिक संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए, हम सभी मिलकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ को छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी का उत्सव बनाएं। सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करें।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई छलांग; दोनों की बचाई जान
CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई छलांग; दोनों की बचाई जान
RECOMMENDED
CG: SSB कैंप में हेड कांस्टेबल की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; मोबाइल की भी होगी जांच
RECOMMENDED
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज, 3 करोड़ की अवैध वसूली और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
RECOMMENDED
जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्रों ने की सीएम से मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले, भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार
RECOMMENDED
CG-जमीन धोखाधड़ी मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर थाने पहुंचीं, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा
RECOMMENDED
CG-क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराब के नशे में भिड़े दो गुट; 19 साल के युवक की मौत, 4 गिरफ्तार
RECOMMENDED
Jio Prepaid Recharge : 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी और 200GB डेटा, मिलेंगे JioHotstar और AI क्लाउड बेनिफिट्स
RECOMMENDED
iPhone iOS Update Time India : भारत में आज रात 10:30 बजे रोलआउट होगा नया सॉफ़्टवेयर अपडेट, सेटिंग्स में करें चेक
RECOMMENDED
Honda Amaze Price Hike : होंडा की लोकप्रिय सेडान कार हुई महंगी, जानें वेरिएंट अनुसार कितनी बढ़ी कीमत
RECOMMENDED
Kia Sonet vs Citroen Basalt X : कीमत, इंजन और फीचर्स में किसे चुनना होगा समझदारी का सौदा?
RECOMMENDED
BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, मास्टर एडमिन समेत 6 गिरफ्तार; WhatsApp से USDT तक फैला था खेल
RECOMMENDED
Oppo Find X10 Launch : 22 सितंबर को लॉन्च होगी नई सीरीज? 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के दावों का सच
RECOMMENDED