CG-क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराब के नशे में भिड़े दो गुट; 19 साल के युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर 14 सितंबर 2026। क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी मारपीट में बदल गया। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के लोखड़ी में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 19 वर्षीय शेख इस्माइल गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर रायपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले में सकरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में बलवा और हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
7 सितंबर की रात घर से निकला था शेख इस्माइल
पुलिस के मुताबिक, शेख इस्माइल 7 सितंबर की रात घर से बाहर निकला था। देर रात उसके परिवार वालों को जानकारी मिली कि लोखड़ी के कुछ युवकों के साथ विवाद के बाद उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया है।परिजन और आसपास के लोगों की मदद से घायल शेख इस्माइल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सिम्स में बिगड़ी हालत, रायपुर किया गया रेफर
सिम्स में उपचार के दौरान शेख इस्माइल की हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।रायपुर में उपचार के दौरान उसकी हालत और बिगड़ गई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत क्रिकेट मैच को लेकर हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौज से आगे बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।आरोप है कि इस दौरान शेख इस्माइल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, घटना के पूरे क्रम और मारपीट में प्रत्येक आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
घटना के बाद सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार गढेवाल, प्रदुम श्रीवास, दिलीप कुमार निर्मलकर और गोविंद पटेल के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या का मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अब विवाद की वास्तविक वजह, घटना में शामिल अन्य लोगों और मारपीट की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
और पढ़ें:
- BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, मास्टर एडमिन समेत 6 गिरफ्तार; WhatsApp से USDT तक फैला था खेल
- सड़क के वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री सख्त: कलेक्टर को मौके के मुआयना का दिया निर्देश, बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूरा करने के निर्देश
- छात्रा की मौत मामले में NSUI नेता ज्ञान तिवारी पर FIR, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सम्बंधित खबरें

लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने...
13 minutes पहले
CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई...
15 minutes पहले
CG: SSB कैंप में हेड कांस्टेबल की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; मोबाइल...
18 minutes पहले




















