nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Monday, 14 Sep 2026

सड़क के वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री सख्त: कलेक्टर को मौके के मुआयना का दिया निर्देश, बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूरा करने के निर्देश

लेखक: news reporter प्रकाशित: 14 Sep 2026, 02:39 PM | अपडेट: 14 Sep 2026, 02:39 PM
शेयर करें:
सड़क के वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री सख्त: कलेक्टर को मौके के मुआयना का दिया निर्देश, बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़कों को तेजी से पूरा करने के निर्देश

रायपुर 14 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश में बारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों के कारण नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानियों को गंभीरता से लिया है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी की वाईरल वीडियो का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सरगुजा कलेक्टर  अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने खरसिया चौक की सड़क में बड़े गड्ढों को भरने, आवश्यक समतलीकरण तथा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस एवं यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें, आवश्यकता के अनुसार स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभागों एवं निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़कों को आवागमन योग्य बनाए रखना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव, जलभराव अथवा अन्य किसी कारण से आवागमन प्रभावित होने या दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। आवश्यकता के अनुसार चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षित वैकल्पिक यातायात व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान किसी भी क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति के कारण नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहां निर्माण कार्य प्रगति पर हैं अथवा बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां गड्ढों को भरने, समतलीकरण, जल निकासी सहित सभी आवश्यक अंतरिम सुधार कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। स्थायी निर्माण में मौसम संबंधी व्यावहारिक कठिनाइयां होने पर भी सड़क को चलने योग्य बनाए रखने के लिए हर आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय अथवा अन्य किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभाग के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। कलेक्टर अपने जिले में अधिक यातायात दबाव वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हांकित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन एवं स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर सड़क निर्माण एवं स्थायी मरम्मत के कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के कारण लोगों को लंबे समय तक असुविधा न हो, इसके लिए निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई छलांग; दोनों की बचाई जान
लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास
RECOMMENDED
CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई छलांग; दोनों की बचाई जान
RECOMMENDED
CG: SSB कैंप में हेड कांस्टेबल की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; मोबाइल की भी होगी जांच
RECOMMENDED
CGPSC पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED के प्रेस नोट ने खोले राज, 3 करोड़ की अवैध वसूली और पूर्व OSD की गिरफ्तारी पर बड़ा अपडेट
RECOMMENDED
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान, सीएम बोले, सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं
RECOMMENDED
जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय छात्रों ने की सीएम से मुलाकात, मुख्यमंत्री बोले, भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार
RECOMMENDED
CG-जमीन धोखाधड़ी मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर थाने पहुंचीं, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा
RECOMMENDED
CG-क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुआ विवाद, शराब के नशे में भिड़े दो गुट; 19 साल के युवक की मौत, 4 गिरफ्तार
RECOMMENDED
Jio Prepaid Recharge : 899 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी और 200GB डेटा, मिलेंगे JioHotstar और AI क्लाउड बेनिफिट्स
RECOMMENDED
iPhone iOS Update Time India : भारत में आज रात 10:30 बजे रोलआउट होगा नया सॉफ़्टवेयर अपडेट, सेटिंग्स में करें चेक
RECOMMENDED
Honda Amaze Price Hike : होंडा की लोकप्रिय सेडान कार हुई महंगी, जानें वेरिएंट अनुसार कितनी बढ़ी कीमत
RECOMMENDED
Kia Sonet vs Citroen Basalt X : कीमत, इंजन और फीचर्स में किसे चुनना होगा समझदारी का सौदा?
RECOMMENDED