CG-“कमिश्नर आफिस में नौकरी लगा दूंगा” 5 लाख रुपये की ठगी का खुलासा, आरोपी 8 साल तक रहा फरार, अब गिरफ्तार

दुर्ग 14 सितंबर 2026। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख की ठगी करने के मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने 8 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग में चपरासी की नौकरी लगवाने का भरोसा देकर पीड़ित और उसके परिचित से रकम ली थी। नौकरी नहीं लगी और रकम भी वापस नहीं की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
चपरासी की नौकरी का दिया था झांसा
पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक, डाक बंगला पुरैना निवासी डी. सत्य साईं ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी शमीम खान निवासी गुरु घासीदास वार्ड 44, कसारीडीह, दुर्ग ने उन्हें और उनके परिचित सीएच बैकुंठ राव को संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था।
आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से कुल 5 लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो नौकरी लगी और न ही आरोपी ने रकम वापस की।
बैंक स्टेटमेंट और लेन-देन का वीडियो मिला
मामले की विवेचना के दौरान पुरानी भिलाई पुलिस ने यूनियन बैंक का बैंक स्टेटमेंट, लेन-देन से संबंधित वीडियो और ऋण संबंधी दस्तावेज जब्त किए। पुलिस ने इन दस्तावेजों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान आरोपी शमीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने रकम लेना स्वीकार किया।
2018 से फरार था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, यह मामला साल 2018 का है और आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को रकम देने से पहले नियुक्ति प्रक्रिया और संबंधित विभाग की जानकारी की अच्छी तरह पुष्टि करें। संदिग्ध तरीके से पैसे की मांग किए जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
और पढ़ें:
- CG-स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 युवतियों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई, मॉल की दूसरी मंजिल पर था स्पा सेंटर
- CG- युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, रायपुर में सनसनी
- CG-राजकमल पटेल फिर बने संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन, शिक्षकों के मुद्दे पर रणनीति हुई तैयार
सम्बंधित खबरें

लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने...
2 hours पहले
CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई...
2 hours पहले
CG: SSB कैंप में हेड कांस्टेबल की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; मोबाइल...
2 hours पहले




















