CG-राजकमल पटेल फिर बने संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चयन, शिक्षकों के मुद्दे पर रणनीति हुई तैयार

रायगढ़ 14 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ की रायगढ़ जिला इकाई में राजकमल पटेल को दोबारा जिला अध्यक्ष चुना गया है। उनका पिछला कार्यकाल पूरा होने के बाद नए जिला अध्यक्ष के चयन के लिए 13 सितंबर 2026 को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में संघ के विकासखंड अध्यक्षों और प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल की सक्रियता, जमीनी कार्यशैली और शिक्षक हित में किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए जिला अध्यक्ष चुना गया।
सर्वसम्मति से हुआ चयन
निर्वाचन प्रक्रिया संघ के नियमों के अनुसार पूरी की गई। इसके बाद संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने राजकमल पटेल के पुनः जिला अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। घोषणा के बाद संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर राजकमल पटेल ने कहा कि शिक्षकों और संघ के हित में टीम भावना के साथ लगातार काम जारी रहेगा।
TET से लेकर वेतन विसंगति तक मुद्दों पर बनी रणनीति
बैठक में संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला ने प्रदेश स्तर पर प्रस्तावित आंदोलनों और सरकार के साथ होने वाली वार्ता को लेकर जानकारी दी। इस दौरान पूर्व सेवा की गणना, वेतन विसंगति, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET), ब्रिज कोर्स के जरिए B.Ed. और राजपत्र में संशोधन जैसे मुद्दों पर राज्य स्तर की रणनीति, चर्चा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कलेक्टर और DEO को सौंपेंगे ज्ञापन
बैठक में जिला स्तर पर शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। इन समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जल्द ही कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई।
बैठक में उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय महामंत्री टेरेसा केरकेट्टा, जिला अध्यक्ष राजकमल पटेल सहित संघ के पदाधिकारी और सभी विकासखंडों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें

लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने...
58 minutes पहले
CG-नहर में बहने लगीं मां-बेटी, जान की परवाह किए बिना तीन युवकों ने लगाई...
1 hour पहले
CG: SSB कैंप में हेड कांस्टेबल की मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; मोबाइल...
1 hour पहले




















