लाइफस्टाइल/फैशन

इस बार की गर्मी छुट्टी मनाये इन ठंडी जगहों पर,देखें लिस्ट

सूर्य की भूमि के नाम से मशहूर अरुणाचल प्रदेश एक बेहद खूबसूरत और दर्शनीय जगह है। हमारे देश में सूर्य सबसे पहले यहीं उगता है। इसीलिए इसे उगते सूरज की भूमि कहा जाता है। इस जगह की खूबसूरती और संस्कृति से प्रभावित होकर न सिर्फ अपने देश से बल्कि विदेशों से भी पर्यटक हर साल यहां घूमने आते हैं। सर्दियों के दौरान यहां दिन और रात में तापमान माइनस डिग्री तक चला जाता है।

इस बार की गर्मी छुट्टी मनाये इन ठंडी जगहों पर,देखें लिस्ट

Read more: RBI का बड़ा आदेश! जल्दी करें ये काम, नहीं तो होगा नुकसान

तवांग मठ भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यह मठ तवांग युद्ध स्मारक के रूप में स्थापित है, जो 40 फीट की संरचना है। यह तवांग के पास स्थित है, जो तवांग नदी की घाटी में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो बौद्ध तीर्थयात्रियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।

बाम ला दर्रा
यह भारत के अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के लाहोखा डिवीजन के बीच हिमालय पर्वत में एक पहाड़ी दर्रा है। तवांग शहर से 37 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह बहुत ही मनोरम स्थान है। यह स्थल त्रिकोणीय पहाड़ियों के बीच स्थित है। यहीं पर एक बार तिब्बत से आए दलाई लामा ने शरण ली थी। यहां कई बौद्ध मठ हैं।

सेला दर्रा
सेला दर्रा पश्चिम कामेंग जिले और तवांग को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। यह तिब्बती बौद्ध धर्म का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। बौद्धों का मानना है कि यहां 101 पवित्र झीलें हैं। ये जगह भी बहुत खूबसूरत जगह है.

नुरंग झरना
इसे नूरनांग वॉटर फॉल और बोंग बोंग वॉटर फॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे देश के सबसे खूबसूरत झरनों में से एक है। यहां 100 मीटर की ऊंचाई से पानी गिरता है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

इस बार की गर्मी छुट्टी मनाये इन ठंडी जगहों पर,देखें लिस्ट

Read more: Maruti WagonR का CNG है सबसे किफायती! जल्दी किया तो बस इतने में मिलेगी कार,देखे शानदार डील

सेनगेस्टर झील
यह झील पर्यटकों की पहली पसंद है, इसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां आते हैं। क्रिस्टल साफ़ पानी और आसमान में काले बादल देखने लायक हैं। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.

Back to top button