CG-खाना खाने के बाद घर से निकला 19 साल का युवक, बस डिपो के पास मिली पत्थर से कुचली लाश; 3 संदिग्ध हिरासत में

रायगढ़ 15 सितंबर 2026। शहर के रामभाटा इलाके में पुराने बस डिपो के पास 19 वर्षीय युवक की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान धनंजय चौहान के रूप में हुई है, जो मारुति सर्विस सेंटर में काम करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक धनंजय रोज की तरह दिनभर काम करने के बाद शाम को घर पहुंचा था। रात में खाना खाने के बाद वह किसी काम से घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। इसी दौरान पुराने बस डिपो के आसपास रहने वाले लोगों ने देर रात हंगामा और शोर-शराबे की आवाज सुनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां धनंजय की रक्तरंजित लाश मिली।
पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
मौके की जांच के दौरान पुलिस को शुरुआती तौर पर पता चला कि युवक की पत्थरों से हमला कर हत्या की गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और उनके बयानों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
CCTV और फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि धनंजय के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और उसके साथ मौजूद लोगों की जानकारी मिल सके। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
और पढ़ें:
- सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ पूछा – योजनाओं का लाभ मिल रहा है? मीरा ने बताया – महतारी वंदन की राशि भी मिल रही
- विजय बघेल की चुनाव याचिका पर 17 सितंबर को हाईकोर्ट का फैसला, भूपेश बघेल ने की है शुरुआती स्तर पर खारिज करने की मांग
- एक पद पर दो अधिकारियों की पोस्टिंग का विवाद, हाईकोर्ट ने कमिश्नर के आदेश पर लगाई रोक; सेंगर बने रहेंगे CEO
सम्बंधित खबरें

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का...
6 minutes पहले
विजय बघेल की चुनाव याचिका पर 17 सितंबर को हाईकोर्ट का फैसला, भूपेश बघेल...
16 minutes पहले
एक पद पर दो अधिकारियों की पोस्टिंग का विवाद, हाईकोर्ट ने कमिश्नर के आदेश...
22 minutes पहले




















