पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

CG-20 साल बाद….: दो दशक बाद पिता की विरासत बेटे ने संभाली, 20 साल बाद गोंगपा का फिर से हुआ उदय

कोरबा। इस बार के विधानसभा में ना BSP कोई कमाल कर पायी और ना ही JCCJ का खाता खुल पाया। ये बात अलग है दो दशक का सूखा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जरूर खत्म करने में कामयाबी पायी। इस बार भाजपा-कांग्रेस के अलावे अन्य के खाते में जो एक सीट गयी है वो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की है है। पाली तानाखार से गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम को अपने पिता की विरासत 20 वर्ष बाद मिली है।

आखिरी बार इस सीट से 1998 में गोंगपा के हीरा सिंह मरकाम ने जीत हासिल की थी। लेकिन उसके बाद यहां कांग्रेस जीतती रही। गोंगपा का गढ़ कहे जाने के बावजूद पाली तनाखार में जीत उनसे दूर रही। लेकिन 2023 में फिर से मौका आया है, जब तुलेश्वर यहां से जीते हैं। पाली तानाखार के इतिहास को देखें तो साल 2008, 2013 व 2018 में कांग्रेस ने ही जीत हासिल की। रामदयाल उईके यहां से चुनाव जीते। 2003 में पहली बार हुए चुनाव हीरा सिंह को पराजय का सामना करना पडा। उन्हें भाजपा से कांग्रेस में आए व मरवाही की सीट तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए छोड़ने वाले रामदयाल उइके ने हराया था।

2018 में उईके ने पाला बदला और भाजपा में चले गये, जिसके बाद कांग्रेस के मोहितराम केरकेट्टा ने 2018 में ये सीट जीत ली। पिछले साल हीरा सिह मरकाम के निधन के बाद उनके बेटे तुलेश्वर ने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया और 714 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

Back to top button