पॉलिटिकल

भाजपा में गजब हो गया !….मिलना था सम्मान किसी और को…नड्डा के हाथों सम्मान करवा दिया दूसरे का…अब शिकायत पहुंची शीर्ष नेतृत्व तक, गिर सकती है गाज

रायपुर 12 सितंबर 2022। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों जिस भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान होना था, छत्तीसगढ़ बीजेपी में उसकी जगह किसी और का सम्मान करा दिया। पार्टी में अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया में बीजेपी नेता निशाने पर हैं। मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा है, लिहाजा पूरे मामले पर जानकारी आलाकमान के पास भी पहुंच गयी है। 9 सितंबर को रायपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे।

इस दौरान बूथ लेवल पर काम करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों होना था, लेकिन इस दौरान गलत जानकारी देकर जिला स्तर के एक पदाधिकारी ने अपने करीबी का सम्मान करा दिया। इस मामले में अब जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी भी निशाने पर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मंच से बूथ अध्यक्ष के तौर पर रायपुर के भाजपा नेता असगर अली का नाम लिया गया। असगर अली मंच पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों सम्मान हासिल लिया और फिर आगे बढ़ गये। अब कुछ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यह दावा कर रहे हैं कि, असगर अली बूथ अध्यक्ष है ही नहीं। किसी और की जगह उसे सम्मानित जानबूझकर करवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिस नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों सम्मान दिलाया गया, दरअसल भाजपा नेता के करीबी अकबर अली के भाई असगर हैं। असल अलग ने खुद अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता के तौर पर पहचान बतायी है।

जानकारी के मुताबिक इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेताओं तक भी शिकायत पहुंची है। मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा है, लिहाजा पूरे मामले में कुछ नेताओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

Back to top button