पॉलिटिकलहेडलाइन

CM को नोटों की माल : …. मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने पहना दी नोटों की माला, सीएम का इस तरह हुआ जबरदस्त स्वागत

दुर्ग, 2 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने पर यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को ग्रामीणों ने समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में आयोजित स्व. दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान अन्नदाता के रूप में जाने जाते हैं, छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समर्थन मूल्य है।हमने धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया गया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहे हैं।राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सुझाव मिला है कि नाचा समितियों का आर्थिक सुधार कैसे होगा, यह विचारणीय है।उन्होंने इस अवसर पर “चेत करो तन के” पुस्तक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवनी पर आधारित एक फोल्डर का भी विमोचन किया। तिरगा ग्राम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की और स्थानीय सरपंच की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसान तारकेश्वर की भी तारीफ की। तारकेश्वर ने राजीव गांधी न्याय योजना में धान बेचने से मिले पैसों में से 7 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए इसका चेक मुख्यमंत्री को सौंपा था।

Back to top button