क्राइम

CG – श्रद्धालुओ से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मारकर तेज रफ्तार बस पलटी, गुस्सायें लोगों ने लगाई बस में आग, दुर्घटना में 12 लोगों की हालत गंभीर….

 

मुंगेली 3 दिसंबर 2021- मुंगेली जिला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंदिर से दर्शन कर गांव लौट रहे लोगों की टाटा मेजिक वाहन को सामने से आ रही तेज रफ्तार बस टक्कर मारते हुए पलट गयी। दोनों वाहनों के बीच हुए जबरदस्त भिड़ंत में जहां टाटा मैजिक में सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई है। वही दुर्घटना के बाद गुस्सायें लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम लोरमी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रायपुर से डिडौंरी के बीच रैम्बों बस सर्विस की बस संचालित है। रोज की तरह आज शुक्रवार को भी रायपुर से यात्रियों को लेकर बस डिडौंरी के लिए रवाना हुई थी। तभी लोरमी-डिंडौरी मार्ग के मोड़ पर तेज रफ्तार बस सामने से आ रही टाटा मैजिक से टकरा गयी।

इस दुर्घटना में अचानक टाटा मैजिक के सामने आ जाने से बस के चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और उसने मैजिक वाहन को चपेट में लेते हुए अनियंत्रित बस को पलटा दी। वहीं बस से हुए जबरदस्त टक्कर के बाद टाटा मैजिक वाहन में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। लोरमी थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि टाटा मैजिक वाहन में डोंगरीगढ़ मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालुओं का परिवार करगीरोड की ओर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बस से टाटा मैजिक की टक्कर हो गयी और इस दुर्घटना में मैजिक में सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। घायलों में महिला पुरूष शामिल है, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।  वही घटना की जानकारी के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, तब तक गुस्सायें लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी गयी।

 

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, वही पुलिस इस आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पतासाजी कर रही है। थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button