हेडलाइन

CG- एक्टर साहिल खान गिरफ्तार: महादेव सट्टा एप मामले में मुंबई की टीम ने की गिरफ्तारी, साहिल खान पर ये है आरोप..

जगदलपुर 28 अप्रैल 2024। महादेव सट्टा एप में मुंबई की साइबर सेल ने छत्तीसगढ़ से बड़ी गिरफ्तारी की है। मुंबई से आयी स्पेशल टीम ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जगदलपुर से ये गिरफ्तारी की गयी है। मुंबई की टीम ने एक्टर को गिरफ्तारी के बाद अपने साथ लेकर मुंबई रवाना हो गयी है। जानकारी ये भी है कि एक्टर के साथ एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है, हालांकि अभी इसकी जानकारी अधिकारिक तौर पर नहीं मिल पायी है।

जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग ऐप प्रमोट करने का आरोप है। साहिल ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन बाम्बे हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद मुंबई से आयी टीम ने उसे गिरफ्तार किया। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एस्क्यूज मी और स्टाइल जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी। अभी वो बालीवुड में एक्टिव नहीं है, उनका खुद का अलग कारोबार है। वो फिटनेस इंफ्लुएंसर के तौर पर काम कर रहे हैं।

साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लीमेंट्स बेचती है। साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक मुंबई की माटुंगा पुलिस की महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। जिसके बाद SIT ने हाल ही में साहिल से पूछताछ की थी।FIR दर्ज होने के बाद से ही साहिल खान लगातर इधर उधर छुप रहे थे। वो तीन चार दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।

 साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।घोटाला लगभग 15 हजार करोड़ रुपए का है। मामले में साहिल खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच चल रही है। साहिल खान पर लॉयन बुक ऐप को प्रमोट करने और इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लॉयन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप की लांचिंग में सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियां करते थे।

 

Back to top button