हेडलाइन

CG- वनकर्मियों पर हमला: वन माफियाओं की टीम ने वन विभाग की गाड़ी रोककर किया हमला, कई वन्यकर्मी घायल, 1 की हालत नाजुक, कांग्रेस नेता सहित…

पखांजूर 22 मार्च 2024। वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला हुआ है। हमले में कई वनकर्मी गंभीर रुप से घायल हैं, जबकि एक फारेस्ट गार्ड की हालत नाजुक है, उसे रेफर किया गया है। मामला कांकेर जिला के पखांजूर के दुर्गूकोंदल थाना अंतर्गत कोंडे क्षेत्र की बतायी जा रही है।  जहां वन कर्मचारियों पर माफियाओं ने हमला किया है। घटना वनकर्मियों की थाने में हमले की लिखित सूचना दी है।

जानकारी के मुताबिक वन विभाग की गाड़ी को रोककर 7 वनकर्मियों पर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक बीते रात वन विभाग के कर्मचारियों को लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और जिस वाहन से तस्करी हो रही थी, उसे जब्त कर लिया।

वन विभाग के कर्मचारियों से वन माफिया नाराज हो गये और उन्होंने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई वनकर्मी घायल हो गये। वनकर्मियों का दुर्गूकोंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में वन रक्षक समीर नेताम को गंभीर चोट आयी है, सिर में वार किया गया है।

वनकर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में कांग्रेस नेता कैलाश राणा सहित चार युवकों को दुर्गूकोंदल पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने जा रही है। बीते रात को वनकर्मियों पर हमला किया गया था। हमले से 2 कर्मी घायल हो गये।

Back to top button