हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: BSF जवानों की वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त,17 जवान घायल 5 की हालत गंभीर, छुट्टी पर जाने रवाना हुए थे जवान….तभी हो गया हादसा

कांकेर 5 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर में बीएसएफ जवानों की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बीएसएफ के 17 जवान घायल हो गए, जबकि पांच जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल जवानों को जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ हादसा रावघाट थाना इलाके के अंतागढ़-नारायणपुर मुख्य मार्ग में ग्राम तड़ोकी के कुम्हारी के पास हुई है। जहां सीमा सुरक्षा बल के जवान 407 मेटाडोर वाहन में सवार होकर छुट्टी पर जाने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे 17 जवान घायल हो गए, जिनमें पांच जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही घायल नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होने घायल जवानों का हाल जानने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली।

Back to top button