बिग ब्रेकिंग

CG: बड़ी घटना-: पंचायत विभाग के कर्मचारी ने खेला खूनी खेल….दो बच्चों की हथौड़ा मारकर हत्या के बाद खुद भी कर ली आत्महत्या…. पत्नी की हालत भी नाजूक

रायपुर 1 नवंबर 2021। राज्योत्सव के दिन राजधानी से एक बड़ी घटना की खबर है। पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इधर वारदात के बाद कर्मचारी ने खुद भी आत्महत्या कर ली है।

घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की बताई जा रही है। मृतक आरोपी का नाम झंकार भास्कर बताया जा रहा, जो पंचायत विभाग का कर्मचारी है। देर रात झंकार भास्कर का पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने ये खूनी खेल खेला। झंकार ने अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद झंकार ने छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी।

पूरी घटना रात करीब 2 से ढाई बजे की बताई जा रही है। पुलिस जब झंकार भास्कर की आत्महत्या की खबर के बाद देर रात 3 बजे मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दाखिल होने पर पूरी घटना की जानकारी हुई।

जानकारी के मुताबिक देर रात ढाई बजे विवाद के बाद झंकार ने हथौड़ी से अपने दोनों बच्चों की हत्या की और पत्नी को भी मारने की कोशिश की। मृतको में खुदकुशी करने वाले आरोपी झंकार भास्कर की उम्र 32 साल, बेटी परी भास्कर की उम्र 7 साल और बेटा अंशु की उम्र 3 साल बताई जा रही है। इस पूरी वारदात के बाद सनकी झंकार भास्कर ने घर की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर गया और नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को जब आत्महत्या की सूचना मिली तो, मौके पर पहुंची और घर मे दाखिल होने पर इस हत्याकांड की जानकारी हुई।

घटना को लेकर TI कृष्ण चंद्र सिदार ने कहा है कि

“सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, तो घर के अंदर दो बच्चों का शव मिला, वही पत्नी की हालत गंभीर थी, जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच कर रही है”

Back to top button