बिग ब्रेकिंग

DEO के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा… भ्रष्टाचार व नियम विरुद्ध कार्रवाई को लेकर DEO के खिलाफ 15 को प्रदर्शन का ऐलान.. कलेक्टर को भी शिकायत…

रायपुर 14 जनवरी 2023। शिक्षकों ने सारंगढ़ DEO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार व नियम विरुद्ध कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिले शिक्षकों ने 15 मार्च को प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। इससे पहले आज DEO के खिलाफ शिकायत लेकर शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर फरिहा आलम सिद्दीकी से मुलाकात की। कलेक्टर ने इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की बात शिक्षक प्रतिनिधिमंडल को कही है। दरअसल सारंगढ़ बिलाईगढ़ की जिला शिक्षा अधिकारी डेजी रानी जांगड़े पदस्थ हैं, जिनकी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में पदस्थापना जिले में हुई है।

शिक्षकों का आरोप है कि से उनकी पदस्थापना हुई है, तभी से विवादों से उनका गहरा नाता रहा है। चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो या शासन व उच्च अधिकारियों के आदेश के विपरीत जाकर आदेश करने का। आज की स्थिति में उनके इन क्रियाकलापों और अनर्गल आदेशों, निर्देशों से क्षुब्ध होकर जिला के शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले मोर्चा खोल दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष चोख लाल पटेल एवम साथियों के द्वारा 12 बिंदुओं पर जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कलेक्टर से शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही करने और हटाने की मांग की है। कलेक्टर ने कहा कि …

“आज शिक्षकों ने इस मामले में शिकायत की है। शिकायत को मैंने संज्ञान में लिया है, जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, वो की जायेगी”

फरिहा आलम सिद्दीकी, कलेक्टर, बिलाईगढ़-सारंगढ़

शिकायत के बिंदुओं का तथ्यात्मक आदेश की छाया प्रति संलग्न कर प्रस्तुत किया गया है। मामला तब गंभीर हुआ जब डीईओ के द्वारा एक लम्बे ईलाज के दौरान आंशिक तौर पर विकलांग हुई महिला शिक्षिका से अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए बुरी तरह से कार्यालय में जलील किया। जिस पर संघ पदाधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप किया गया तब संघ के पदाधिकारियों से भी बेहद अशोभनीय और अमर्यादित व्यवहार किया गया। जिसकी खबर फैलते ही जिले में आक्रोश का वातावरण निर्मित हो गया है। तब संघ प्रतिनिधि मंडल ने जिले के आम शिक्षकों की भावना के अनुरूप कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ फरिहा आलम सिद्दीकी के पास तथ्यात्मक शिकायत प्रस्तुत कर डीईओ के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए तत्काल हटाने की मांग की है।

डीईओ के भ्रष्ट आचरण, नियम विरुद्ध शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाले आदेश, अभद्र व अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित होकर अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के तहत जिले के शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के अगुवाई में 15 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय में धरना, रैली, आंदोलन कर डीईओ कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

शिक्षकों ने इन प्रकरणों की हुई शिकायत

  1. डीईओ सारंगढ़ ने आदेश क्रमांक 235 दिनांक 12/12/22 के द्वारा परिवीक्षा अवधि के शिक्षकों का आपसी स्थानांतरण किया है,जो कि नियम विरुद्ध है।
  2. कार्यालय कलेक्टर के शिक्षा व्यवस्था आदेश को पलटते हुए निजी लाभ के लिए एक शिक्षिका को आदेश क्रमांक 1313 दिनांक 03.03.2023 के तहत अन्यत्र पादस्थ किया गया हैं।
  3. निजी लाभ के लिए आदेश क्रमांक 6020 दिनांक 09.01.2023 के तहत संस्था प्रमुख को अन्यत्र शाला में संलग्न किया गया हैं।
  4. रायगढ़ से जारी प्रधान पाठक प्राथमिक पदोन्नती आदेश क्रमांक 9219 दिनांक 24.11.2022 को नियम विरुद्ध अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निजी लाभ के लिए पलटते हुए अपने आदेश क्रमांक 600 दिनांक 09.01.2023 तहत प्रधान पाठको को अन्यत्र पदस्थ किया गया हैं।
  5. आदेश क्रमांक 448 दिनांक 27.12.2022 के तहत एक विद्यालय को शिक्षक विहीन बताकर वहां प्रधान पाठक की पदस्थापना करना, जबकि वहा दो शिक्षक पूर्व से सेवारत है।
  6. आदेश क्रमांक 666 दिनांक 09.01.2023 द्वारा जिले के भ्रष्ट आचरण के तहत हाई एवम हायर सेकंडरी स्कूलों से 15000 की मांग करना।
  7. डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र के नाम पर VK इंटरप्राइजेस जिंदल रोड रायगढ़ को अधिकृत कर प्रत्येक विद्यालय से 2950 रूपए दिलवाना जिसका आज तक बिल अप्राप्त हैं। जो भ्रष्टचार का स्पष्ट सबूत हैं।

Back to top button