हेडलाइन

CG: सिलेंडर में रिसाव के बाद हुआ ब्लास्ट,घर की छत उड़ी,ब्लास्ट से कुछ देर पहले ही….

कोरबा 17 जून 2023। कोरबा जिला में घनी आबादी वाली बस्ती के एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा हैं कि ब्लास्ट के बाद जहां घर का छत उड़ गया, वही भीषण आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। उधर सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड टीम को घटना की जानकारी दी गयी।जिसके बाद बस्ती का रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ी घटनास्थल तक नही पहुंच सकी। लिहाजा काफी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

घर में सिलेंडर ब्लास्ट की ये घटना कोतवाली थाना के मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक मुड़ापार बस्ती में जुनैद खान का परिवार निवास करता हैं। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान घरेलू गैंस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गया। घरवालों को जब तक इस बात की जानकारी हुई, तब तक आग ने तेजी से पूरे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद तुरंत सभी लोग घर से बाहर भागे। जैसे ही परिजन शोर मचाते हुए घर से बाहर निकले, वहां आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

धमाका इतना भयंकर था कि घर की छत उड़ गई। वहीं घर के सामानों में भी आग लग गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। नगर सेना की दमकल की गाड़ी बस्ती में पहुंची, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके पर नही पहुंची सकी। लिहाजा बस्ती के बाहर ही दमकल गाड़ी को खड़ा रहना पड़ा। किसी तरह से पाइप के माध्यम से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैं कि इस भीषण घटना में घर में रखा फ्रिज, कूलर समेत सभी सामान जलकर खाक हो गया। वहीं सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से घर की दीवार में भी दरारें पड़ गई हैं। मकान मालिक जुनैद खान ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और इस आगजनी की घटना से उसे लाखों का नुकसान हुआ है।

Back to top button