क्राइम

CG : पत्नी से विवाद के बाद पति की मिली लहूलुहान लाश,अवैध संबंध को लेकर होता था विवाद,पुलिस ने पत्नी और युवक को हिरासत में लिया

जांजगीर 16 जनवरी 2023। जांजगीर-चांपा जिले में एक शख्स की लहूलुहान मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक का सोमवार की रात उसकी पत्नी के साथ विवाद होने के बाद वह घर से निकल गया था। आज सुबह उसकी सड़क किनारे लाश मिली है। परिजन मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे है। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। लिहाजा पुलिस इसे हत्या मानकर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में 42 वर्षीय रामरतन कश्यप का परिवार निवास करता है। मंगलवार की सुबह रामरतन की लहूलुहान लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि सोमवार की रात ही मृतक का उसकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था। पुलिस की माने तो मृतक ने पिछले दिनों अपनी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा मारपीट करने की शिकायत पुलिस में की थी।

मृतक की पत्नी का दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद और मारपीट होता था। मृतक की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नही लिये जाने पर उसने दो दिन पहले जहर सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की थी। मृतक रामरतन का आरोप था कि उसकी पत्नी को कुछ भी बोलने पर उसके साथ मारपीट किया जाता है। सोमवार की रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मृतक की पत्नी और युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस पूरे घटना को हत्या से जोड़कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जायेगा।

Back to top button