हेडलाइन

CG ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर के डीडी नगर में चली गोली, वकील ने पत्नी पर की फायरिंग, चिंताजनक हालत में पत्नी अस्पताल में भर्ती

रायपुर 15 दिसंबर 2023। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डीडी नगर थाना क्षेत्र में शख्स ने अपने पत्नी पर पिस्टल से गोली चला दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स पेशे से वकील है, जिसने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गया। इस घटना में घायल पत्नी को चिंताजनक हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

रायपुर में गोलीकांड की ये घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शुभांकर नंदी पेशे से वकील है। बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार को आरोपी शुभांकर का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद शुभांकर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी पर गोली चला दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी के हाथ में गोली लगी है।

वहीं घटना के बाद से आरोपी अधिवक्ता फरार है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद आस पड़ोस के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित वकील की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में अभी गोली चलाने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Back to top button