क्राइम

दुमका के बाद एक और पेट्रोल कांड: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, युवक की हालत गंभीर….

गढ़वा 10 सितम्बर 2022 : झारखंड की उपराजधानी दुमका के बाद अब गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में भी एक युवक को विशेष समुदाय के द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पेट्रोल से जलाए गए युवक का नाम दीपक सोनी है। उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है। बीजेपी ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कसमुद्दीन ने दीपक को जलाया।

झारखंड के दुमका के बाद गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव की है। इस घटना में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। युवक का सिर और चेहरा काफी जल गया है। उसे इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय के युवक ने दीपक सोनी नाम के युवक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्राभारी योगेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक घायल दीपक की उम्र 37 साल बताई जा रही है। चितविश्राम गांव में कसमुद्दीन और एक अन्य युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। तभी दीपक सोनी बीच-बचाव करने गया था। इसी बीच कसमुद्दीन ने दीपक पर पेट्रोल छिड़क दिया। घायल दीपक सोनी ने बताया कि दो लोग आपस में लड़ रहे थे। इसी बीच हम वहां पहुंचे और दोनों लोगों से पहुंचा कि क्यों लड़ रहे हो। इसी बीच कसमुद्दीन ने कहा कि तुम कौन होते हो ये पूछने वाले। इसके बाद कसमुद्दीन ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

थाना गढ़वा के नगर उंटारी के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हाथापाई के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुखिया पति कमलेश ने कहा कि हम घटनास्थल से गुजर रहे थे कि तभी देखा कि वहां पर भीड़ लगी हुई थी। इसके बाद मौके पर जाकर देखा तो लोगों ने बताया कि कि कसमुद्दीन ने पेट्रोल डालकर एक युवक को आग लगा दी है।

Back to top button