हेडलाइन

CG ब्रेकिंग न्यूज़ : सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली….पुलिस महकमा सकते में …मौके पर पहुँचे SDOP, तहसीलदार ने…

कोण्डागांव 14 नवंबर 2022। कोण्डागांव जिला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक सहायक आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। वहीँ घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम साजेन्द्र ठाकुर पिता मनीराम बताया जा रहा है, जो कोंडागाँव के बमनी का रहने वाला था। जो धनोरा में सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ था। इधर सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी ,तहसीलदार मौके पर पहुँच गये थे। आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

इस मामले में केशकाल एसडीओपी ने बताया की घटना बीते रात 10 बजे की है। सहायक आरक्षक संतरी ड्यूटी में था। उसकी माँ आयी हुई थी,दोनों बैरक में थे और किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद सहायक आरक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दी।

Back to top button