पॉलिटिकलहेडलाइन

CG ब्रेकिंग : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर का निष्कासन रदद…कांग्रेसी नेताओं में हर्ष का माहौल,बीते दिनों…

धमतरी….ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर का निष्कासन रदद् कर दिया गया है।बता दे कि बीते 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सप्त गिरी उल्का के धमतरी आगमन के दौरान कहा सुनी के चलते रवि ठाकुर को पार्टी से 6 वर्षों के लिये निष्कासित कर दिया गया था।

रवि ठाकुर द्वारा अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में सदैव कांग्रेस पार्टी के विचार धारा के अनुरूप कार्य करने की बात प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज व प्रदेश महामंत्री रवि घोष सहित अन्य पदाधिकारियो से कहे जाने पर उनका 6 वर्ष का निष्कासन रदद् करते हुए पुनः भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन में प्रवेश दिया गया है।

पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में वापसी पर प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्त नेताम,,प्रदेश महामंत्री रवि घोष,प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल,जिला संगठन प्रभारी बीरेश ठाकुर,पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम,पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा,निशक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी व अन्य नेताओं का आभार माना है।रवि ठाकुर के निष्कासन रदद् होने पर वरिष्ठ कांग्रेसी राम प्रसाद मरकाम,जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष डिहू राम साहू,चांदन बाफना,राजेश साहू,हेमंत देवांगन,गोपी लाहौरिया, भरतनिर्मलकर, सचिन भंसाली,नदीम अली,युवा अध्यक्ष सोनू चौहान,छबि ठाकुर,,आदित्य ठाकुर,मिलेश्वर साहू,मनोज गुप्ता, भरत लहरे,किशन गजेंद्र ,शंकर नेताम,पार्षद सोहन चतुर्वेदी, जितेंद्र ध्रुव, बीरेंद्र निर्मलकर, सलीम मेमन,चुन्नी लाल साहू,सोहेल खान,आशिफ खान,भोलू खान,अकरम खान,ईशु अली,रूपेश साहू ,आत्मा ध्रुव ,पिंकी यदु,आदि ने हर्ष जताया है।

Back to top button