हेडलाइन

CG- बस हादसा: रेलवे ओवरब्रिज से टकरायी तेज रफ्तार यात्री बस, 25 से ज्यादा लोग घायल, रेलवे ट्रैक पर गिरे लोग

रायगढ़ 19 जून 2023। रायगढ में आज एक बड़ा बस हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस रेलवे ओवरब्रिज से टकरा गयी। इस घटना में 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गये, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस रायगढ़ से घरघोड़ा के लिए जा रही थी। घटना घरघोड़ा के दर्रीडीपा में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी, इसी दौरान बस ड्राइवर को छपकी आ गयी, जिसके बाद बस ओवरब्रिज से टकरा गयी। घटना के बाद से ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने उसकी तलाश भी शुरू कर दी है। इस हादसे में बस के सामने का हिस्सा ज्यादा डैमेज हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि 2 यात्री सीधे नीचे बने रेलवे ट्रैक पर गिर गए। कुछ लोग जमीन पर गिर गए थे। मौके पर चीख पुकार मच गई।

यात्री बस CG 13 एबी 7596 रायगढ़ से घरघोड़ा की ओर जा रही थी। इस घटना में 26 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 यात्री हादसे के बाद नीचे बने रेलवे ट्रैक पर भी जा गिरे। इसके चलते इनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया है। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Back to top button