पॉलिटिकलहेडलाइन

CG- एक्शन में कांग्रेस: विधायक के बाद पत्नी को भी पार्टी से किया बाहर, 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई

पखांजूर 28 अक्टूबर 2023। बागियों पर कांग्रेस की नजरें टेढ़ी हो गयी है। विधायक अनूप नाग को पार्टी से बाहर करने के बाद अब कांग्रेस ने अनूप नाग की पत्नी को भी निष्कासित कर दिया है। विधायक की पत्नी कांति नाग को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि टिकट न मिलने से अनूप नाग ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के खिलाफ कार्य करने को लेकर ये कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ योजना आयोग की कांति देवी नाग सदस्य भी रह चुकी है। पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर कांग्रेस ने ये दूसरी कार्रवाई की की है।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने विधायक से बागी बने अनूप नाग को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। निष्कासन के बाद अनूप नाग ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वो आदिवासी है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इससे पहले शुक्रवाल को अंतागढ़ विधानसभा के कांग्रेस से बागी हुए प्रत्यासी को आज कांग्रेस पार्टी से निष्काशित कर दिया गया। जिसके चलते आज अनूप नाग ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं आदिवासी हूं इस लिए मुझ पर कार्यवाही की है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी से बगावत करके कुरूद में नीलम चंद्राकर ने चुनाव लडा था और आनंद पवार ने भी धमतरी से गुरमुख सिंह होरा के खिलाफ चुनाव लडा था, परंतु उन्हें पार्टी से निष्काषित नही किया गया…मैं आदिवासी हूं इस कारण मुझ पर यह कार्यवाही की है।

Back to top button