क्राइम

CG CRIME NEWS : एक तरफा प्रेम का खौफनाक अंत-पहले युवती का गला रेता…. फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया,लहुलूहान हालत में लड़की को…….

दुर्ग 3 नवंबर 2022। दुर्ग जिला में एक तरफा प्रेम का खौफनाक अंत हुआ हैं। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से एक तरफा प्यार करता था। लड़की के बार बार मना करने से नाराज युवक ने लड़की के घर में घुसकर उसका गला रेत दिया। लड़की को तड़तपा छोड़कर आरोपी युवक ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उधर इस घटना की जानकारी के आद आनन फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के जामगांव आर थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि ग्राम गब्दी 22 साल का श्रवण कुमार नेताम निवास करता हैं। श्रवण अपने पड़ोस में ही रहने वाली युवती धनेश्वरी यादव से एक तरफा प्रेम करता था। लेकिन धनेश्वरी उसे पसंद नहीं करती थी। घरवालों की माने तो श्रवण कुमार अक्सर लड़की से अपने एक तरफा प्रेम का इजहार करता था, लेकिन धनेश्वरी के मना करने से वो परेशान हो गया था। मंगलवार की रात धारदार हथियार लेकर श्रवण युवती के घर पहुंचा। घर में पहुंचने के बाद वह युवती से एक बार फिर अपने बेइंतहा प्यार करने की बात कहने लगा।

उसने धमकी देते हुए ये तक कह दिया कि अगर वो उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी।इतना कहने के बाद आरोपी ने धनेश्वरी के गले में धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन पर धारदार हथियार से हमला में घायल होने के बाद धनेश्वरी मौके पर ही गिर गयी। मौके पर अचेत पड़ी धनेश्वरी को मृत समझकर श्रवण वहां से फरार हो गया। घर के अंदर धनेश्वरी के परिजन धनेश्वरी की चीख सुनकर बाहर आए, तो बेटी को खून से लथपथ देखा। उन्होंने तुरंत डायल 112 और जामगांव आर पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी।

जामगांव आर पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची। आनन फानन में धनेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आरोपी श्रवण को खोजबीन में जुट गई। पुलिस श्रवण को पकड़ने के लिए तलाश कर ही रही थी कि उन्हें पता चला कि आरोपी ने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस गब्दी गांव के सुनसान क्षेत्र में पेड़ से श्रवण के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने बताया कि युवती का इलाज जारी है। समय पर उपचार मिल जाने के कारण अभी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने फांसी लगा ली थी। उसकी मौत हो गई है।

Back to top button