क्राइम

CG : 3 साल की मासूम से हैवानियत: मामा के घर आई मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी,घटना के बाद से दहशत में बच्ची,आरोपी हुआ फरार

दुर्ग 13 सितंबर 2023। दुर्ग जिला में एक 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चीं अपने मामा के घर घुमने आयी थी। पड़ोस में रहने वाला मामा का दोस्त बच्चीं को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था, इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ हैवानियत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। देर शाम बच्चीं के घर नही पहुंचने पर परिजनों को बच्चीं खून से लथपथ मिली, जिसके बाद घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिजनों ने भिलाई थाने में मामला दर्ज कराया। वहीं इस वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा राह है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला भिलाई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बच्चीं के पिता ने बताया कि वह हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की एक निजी उद्योग में काम करता है। वहीं उसकी पत्नी का भाई और उसका दोस्त राजकुमार गोड़ भी काम करता है। रक्षाबंधन पर साले के बुलाने पर वह पत्नी व बच्ची के साथ उसके घर गया था। रक्षाबंधन से ही वह भी वहीं रहकर एक साथ ड्यूटी कर रहा था। पीड़ित पिता ने बताया कि घरेलू संबंध होने से पड़ोस में रहने वाले राजकुमार का भी उनके साले के घर आना-जाना था। सोमवार रात करीब 8 बजे राजकुमार उनके घर आया और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया।

वहां बच्ची से गलत काम किया गया। रात 10 बजे तक जब बच्ची को लेकर राजकुमार नहीं लौटा, तब परिजन बच्ची की खबर लेने घर से निकले। इस बीच रात करीब 11 बजे राजकुमार ने उन्हें बच्ची सौंपी और फिर हड़बड़ी में वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से बच्ची काफी सहमी हुई थी। बच्ची के रोने पर जब पूछा गया तो उसने दर्द होने की बात कही। उसकी मां ने जब बच्ची को पूरी तरह से देखा तो उसके साथ दुष्कर्म होने की जानकारी घरवालों को हुई। इसके बाद वो काफी घबरा गए और डॉक्टर के पास बच्ची को लेकर पहुंचें।

इसके बाद राजकुमार के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। पीड़ित परिजनों ने तत्काल इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार गोड़ मूलतः मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के सनारगोदी का रहने वाला है। वो कुछ महीने पहले ही भिलाई आया और इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में नौकरी पर लगा था। घटना पर एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस कंपनी जाकर आरोपी के बारे पता लगा रही है। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों का पता लगाने के बाद जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रही है।

Back to top button