Uncategorized @hiक्राइमहेडलाइन

CG Video : बारातियों के सामने ही दुल्हे की जूतों से जमकर पिटाई, शादी के मंडल में हुए बवाल को देख भागे बाराती, लड़की पक्ष वालों ने कहा……..!

कोरबा 23 अप्रैल 2024। दुल्हे की आपने आरती की थाल से स्वागत तो आपने देखी होगी, लेकिन कोरबा में एक दुल्हे का स्वागत बारातियों के सामने ही जूतों की माला और चप्पत-जूतों से पिटाई करके किया गया। दरअसल पूरा मामला प्यार-मोहब्बत और धोेखे से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि दुल्हे राजा का पहले से ही गुजरात में एक लड़की से अफेयर था। लेकिन युवक पहली गर्लफ्रेंड को धोखा देकर अपनी शादी के लिए बारात लेकर निकल गया। जिसकी जानकारी प्रेमिका ने लड़की के घरवालों और दुल्हन को बता दिया। फिर क्या था। लड़की वालों ने इस शादी को तोड़ने के बजाये दुल्हे राजा का बेसब्री से पहले तो इंतजार किया और जैसे ही बारात घर पर आयी दुल्हे राजा की जूतों-चप्पल से स्वागत कर जमकर पिटाई कर दिया।

दरअसल पूरा मामला कोतवाली थाना के पुरानी बस्ती क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिला के ग्राम पिसौद में रहने वाले दादूराम का विवाह कोरबा पुरानी बस्ती में तय हुआ था। गुजराज में निजी कंपनी में काम करने वाले दादूराम ने खुद को अच्छे पद पर काम करने की जानकारी भी दी थी। लड़की पक्ष के परिवान ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। तभी एक दिन पहले ही दादूराम की गुजरात स्थित गर्लफ्रेंड ने लड़की के घरवालों को दादूराम के साथ खुद के अफेयर और कुछ निजी पलों के फोटों-विडियों भेज दिये। बस फिर क्या था लड़की के घरवालों ने दुल्हे को सबक सिखाने की ठान ली। आज जैसे ही दादूराम अपने परिवार और दोस्तों के साथ कोरबा बारात लेकर पहुंचा, वैसे ही दुल्हे को घर के अंदर ले जाने के बाद लड़की के घरवालों ने उसकी जमकर खातिरदारी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मंडप में ही दुल्हे को जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई करता देख बाराती सबसे पहले मौके से फरार हो गये। इसके बाद दुल्हा और उसका परिवार लड़की वालों के घर पर फंस गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली टीआई एम.बी.पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में बंधक बनाकर रखे दुल्हे को पुलिस टीम द्वारा छुड़ाकर नीचे लाया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी दुल्हे राजा की नाराज लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि किसी तरह पुलिस ने दुल्हा और उसके परिवार को मौके से निकालकर कोतवाली लाया गया। अब लड़की पक्ष के लोग शादी में हुए खर्चे की मांग दुल्हे के परिवार वालों से कर रहे है। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि फिलहाल अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नही किया गया है। लड़की पक्ष के लोग अपने नुकसान की मांग कर रहे है।

 

 

 

 

Back to top button