क्राइम

CG: एक ही फंदे पर प्रेमी जोड़े की मिली लाश….मचा हड़कंप,शादी के लिए परिवार नही माना….तो एक सप्ताह पहले छोड़ दिया था घर

दंतेवाड़ा 7 अक्टूबर 2023। दंतेवाड़ा जिला में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नही थे। जिसके बाद दोनों ने एक सप्ताह पहले ही घर छोड़कर निकल गये थे। शनिवार को गांव के पास के जंगल में दोनों की लाश एक ही फंदे पर मिली है। घटना की जानकारी के बाद दोनों परिवार में मातम व्याप्त है।

घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जिले के टिकनपाल गांव का रहने वाला 19 वर्षीय हूंगा राम ताती बेड़मा की रहने वाली नाबालिग लड़की से प्यार करता था। दोनों ने शादी कर साथ रहने का मन बनाया था। प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी की इच्छा परिवार वालों से भी बतायी थी। लेकिन लड़की के 8वीं की छात्रा होने के साथ ही उसकी उम्र महज 15 साल होने के कारण घरवाले इस शादी के लिए राजी नही हुए। बताया जा रहा है कि परिजन ने उन्हें पहले पढ़ाई पूरी करने को कहा। साथ ही आश्वासन ​दिया कि पढ़ाई के बाद सही उम्र में वो दोनों की शादी के बार में भी विचार करेंगे।

लेकिन प्रेमी जोड़ा इंतजार करने को तैयार नही था, दोनों शादी के बंधन में बंधकर एक हो होना चाहते थे।परिवार वालों के इंकार के बाद करीब सप्ताह भर पहले लड़की अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। उसने अपने घरवालों को इसकी जानकारी भी नहीं दी। उस दिन लड़के के परिजन भी घर पर नहीं थे। दोनों कुछ देर तक तो घर में रही रहे, इसके बाद घर से निकल गए। शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की।

दोनों घर से निकलकर पेंटा के नजदीक जंगल गए और साड़ी का फंदा बनाकर एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह जंगल में पेड़ से नाबालिग लड़की की लाश फांसी पर लटकी मिली, जबकि लड़के का शरीर दो टुकड़ों में बरामद हुआ है। सप्ताह भर के भीतर लाश इतना सड़ चुका था कि लड़के की लाश गर्दन के पास से टूटकर सिर और धड़ अलग-अलग हो गया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Back to top button