क्राइम

CG: शर्मनाक – देवर ने भाभी को बनाया हवस का शिकार, रेप करने के बाद दी जान से मारने की धमकी,फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस

रायपुर 24 नवंबर 2023। राजधानी रायपुर में देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म कर उसे घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना करीब 4 महीने पहले की है, परिवार की इज्जत के डर से महिला ने पहले किसी से कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में पीड़िता ने हिम्मत कर घटना की जानकारी घरवालों को दी। जिसके बाद इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी गयी है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विवाहिता के साथ रेप की ये घटना रायपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई है, शादी के बाद उसके 2 बच्चे हैं। वह अपने घर में पति और ससुराल वालों के साथ रहती है। 4 महीने विवाहिता घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके दूर का देवर लल्ला साहू घर पहुंचा हुआ था। विवाहिता को अकेला देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी लल्ला साहू ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

रेप पीड़िता को आरोपी ने घटना का खुलासा करने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद महिला ने लोक-लाज और आरोपी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान विवाहिता काफी तनाव में थी। इसके बाद उसने हिम्मत करके अपने घरवालों इस घटना की जानकारी दिया। तब जाकर घर वालों के कहने पर महिला को हिम्मत आई।

जिसके बाद पीड़ित विवाहिता ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है।पीड़िता की रिपोर्ट के बाद गोबरा नवापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला करीब 4 महीने पुराना है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है।

Back to top button