हेडलाइनक्राइमबिग ब्रेकिंग

CG- महिला डाक्टर की मौत मामला: पति के दोस्त के साथ महिला डाक्टर का अवैध संबंध, प्रेमी ने इग्नोर करना शुरू किया, तो लगा ली फांसी

Bilaspur Doctor Love Affair:  महिला डाक्टर की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला डाक्टर पूजा चौरसिया ने प्रेम प्रसंग मामले में आत्महत्या की थी। महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी और जिम संचालक सूरज पांडेय से अफेयर था। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाबजी नगर तिफरा की रहने वाली डाक्टर पूजा चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो चिकित्सक का सरकंडा निवासी युवक से प्रेम संबंध था। प्रेमी ने जब उसे नजर अंदाज करना शुरू किया तो उसने आत्महत्या कर ली। पूजा चौरसिया ने 11 मार्च को उनकी मां के घर पर आत्महत्या कर ली थी।

पहले डाक्टर पूजा चौरसिया के परिजनों ने पूजा के पति अनिकेत कौशिक पर हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें हत्या की वजह फांसी पायी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों साथ में काफी समय व्यतीत भी करते थे।

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कुछ दिनों से सूरज पांडेय अपनी प्रेमिका पूजा से दूरी बनाने लगा था। सूरज पांडेय द्वारा नजरअंदाज करने से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से बात की और फिर उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दोषी पाया।

सिरगिट्टी पुलिस आरोपी कथित प्रेमी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपी महिला चिकित्सक को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मामले में युवक को गिफ्तार कर जांच की जा रही है।

पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में पदस्थ थे, वहीं उनके पति डॉ अनिकेत भी जिला अस्पताल में ही पदस्थ हैं। 2018 में अनिकेत की दोस्ती पूजा से हुई थी। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। फिर बाद में घरवालों की मर्जी से पूरे रीति-रिवाज से भी शादी हुई। इसके बाद पति-पत्नी शहर के अशोक नगर में रहने लगे।

 

Back to top button