क्राइम

CG : कांस्टेबल की मौत- फांसी के फंदे पर मिली कांस्टेबल की लाश, मरने से पहले कांस्टेबल ने WHATSAPP STATUS पर लिखा……..

कांकेर 10 अप्रैल 2022 । कांकेर जिला में एक पुलिस कांस्टेबल की घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल ने आत्महत्या करने से पहले अपने व्हाट्सएप्प स्टेटस पर बॉय लिखा था, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी लाश घर के बाथरूम में फंदे पर मिली।

पूरा घटनाक्रम चारामा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय कांस्टेबल सतीश कुमार उईके की चारामा थाना में पोस्टिंग थी। चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि सतीश किराये के मकान में अपनी गर्भवती पत्नी और एक बेटी के साथ रहता था। रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 10 बजेें डयूटी खत्म कर सतीश थाने से अपने घर लौट गया था। शनिवार की सुबह उठने के बाद वह बाथरूम गया था, काफी देर तक बाथरूम से बाहर नही आने पर जब उसकी पत्नी ने दरवाजा हटाकर देखी, तो बाथरूम में सतीश की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाईड नोट नही मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण का खुलासा नही हो सका है। प्राथमिक जांच में मृतक आरक्षक ने मोबाईल के व्हाट्सएप्प स्टेटस पर सुसाईड से पहले बॉय लिखा मिला है। फिलहाल पुलिस ने कांस्टेबल सतीश की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button