हेडलाइन

CG- पदनाम बदला : अब ये कर्मचारी नये पदनाम से जाने जायेंगे…..GAD ने निर्देश किया जारी… पदनाम बदला, पर वेतन वही रहेगा

रायपुर 3 नवंबर 2022। अब सहायक ग्रेड के कर्मचारियों का पदनाम बदल गया है। राज्य सरकार ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया है। जारी निर्देश के मुताबिक अब सहायक ग्रेड 1 को सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड 2 वरिष्ठ सचिवालय सहायक और सहायक ग्रेड 3 कनिष्ठ सचिवालय सहायक के नाम से जाने जायेंगे।

इस पदनाम में बदलाव के साथ ये शर्त जोड़ी गयी है कि वो पदनाम परिवर्तन के आधार पर उच्चतर वेतनमान की मांग नहीं की जायेगी। पदनाम परिवर्तन के साथ इनका वेतनमान पूर्ववत रहेगी। नियोक्ता प्राधिकारी इस संबंध में कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

Back to top button