पॉलिटिकलहेडलाइन

विजय झा बने राजनेता….आम आदमी पार्टी किया ज्वाइन… चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात ….

रायपुर 21 जुलाई 2022। कर्मचारी नेता रहे विजय झा अब कर्मचारी नेता से राजनेता बन गये हैं। वो आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। पिछले महीने रिटायर होने वाले विजय झा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक व प्रदेश प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

करीब तीन दशक तक कर्मचारी नेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले विजय झा वर्ग तीन के कर्मचारियों के सबसे बड़े नेता रहे हैं। पार्टी ज्वाइन करने के बाद विजय झा ने कहा कि..

राज्य में कर्मचारियों और शिक्षकों की स्थिति काफी खराब है, उनकी मांगों पर विचार नहीं हो रहा, कोई उनकी बातों को सुनता नहीं है। कर्मचारियों की कई परेशानियां है, कर्मचारी नेता के तौर पर उस आवाज को उठाया, आगे भी उठाऊंगा। पार्टी की सेवा करूंगा।

खबर है कि विजय झा आगामी विधानसभा चुनाव में रायपुर के किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि अभी चुनाव लड़ने के मुद्दे पर विजय झा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि उन्होंने पूछने ये जरूर बताया है कि पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वो जरूर चुनाव लड़ना चाहेंगे।

Back to top button