बिग ब्रेकिंगहेडलाइन

VIDEO : नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर चार्टर प्लेन से पहुंचा छत्तीसगढ… शहर में निकाली की शौर्य यात्रा…

बिलासपुर 10 दिसंबर 2022। नायब सूबेदार आलोक सिंह ठाकुर का शव शनिवार दोपहर बिलासपुर पहुंचा। इससे पहले आर्मी अफसर का पार्थिव शरीर पहले स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर लाया गया था। रायपुर से फिर शव को बिलासपुर सड़क के रास्ते लाया गया। बिलासपुर गृह नगर पहुंचने पर शहीद आर्मी अफसर को सेना की तरफ से श्रद्धांजलि दी गयी। जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गयी। इस दौरान शहर में शौर्य यात्रा निकाली गयी।

आपको बता दें कि बिलासपुर के रहने वाले आलोक सिंह ठाकुर आर्मी में नायब सूबेदार के तौर पर पदस्थ थे। फिलहाल उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में 165 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी में थी। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उनका निधन हो गया। आलोक सिंह ठाकुर बिलासपुर के हेमूनगर के रहने वाले थे। पार्थिव शरीर को चार्टर प्लेन से रायपुर लाया गया। रायपुर से वाया रोड उनका पार्थिव शरीर बिलासपुर लाया गया।

Back to top button