ब्यूरोक्रेट्स

CG- विशेष वेतन में मंत्रालयीन कर्मचारियों-अधिकारियों की दोगुनी वृद्धि…फिर भी क्यों नाराज हैं ये कर्मचारी-अधिकारी.. पढ़िये ये खबर

रायपुर 10 जून 2022। राज्य सरकार ने आज मंत्रालयीन कर्मचारी-अधिकारियों के भत्ते में दोगुनी बढोत्तरी कर दी। अतिरिक्त सचिव, सयुक्त व उप सचिव के साथ-साथ अप सचिव व स्टाफ अफसरों के साथ-साथ राजपत्रित अधिकारी व निज सचिव के साथ अन्य कर्मचारियों के भी वेतन में लगभग दोगुनी वृद्धि की गयी है। हालांकि इस भत्ते के लाभ सिर्फ मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों व अधिकारियों को ही मिलेगा।

इधर इस विशेष भत्ता का विरोध प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों ने करना शुरू किया है। हालांकि पहले भी इस भत्ते को लेकर विरोध होता रहा है। मंत्रालयीन कर्मचारियों से सालों से विशेष भत्ता मिलता रहा है, लेकिन संचालयीन कर्मचारियों को इस तरह के विशेष वेतन का लाभ नहीं मिलता है। संचालायीन शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसागर कोसले कई बार इस विशेष वेतन कोलेकर आवाज बुलंद कर चुके हैं।

रामसागर कोसले की तरफ से कहा गया था कि मंत्रालयीन कर्मचारी व अधिकारी भी उसी तरह से 30 किलोमीटर दूर जाते हैं, जैसे संचालायीन कर्मचारी जाते हैं, ऐसे में मंत्रालयीन कर्मचारी को विशेष सुविधा और संचालायीन कर्मचारी को इन विशेष वेतन से अछूता रखना समझ से परे हैं।

Back to top button