क्राइम

CG: पत्नी की हत्या कर लाश के सामने बैठा रहा पति, सुबह थाने पहुंचकर खुलासा किया तो पुलिस भी रह गयी हैरान

बिलासपुर 27 जून 2023। बिलापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद कीचन में सोने चला गया। रात में जब उसे नींद नही आयी, तो वह रात भर लाश के पास ही बैठा रहा और सुबह घरवालों को इस हत्याकांड की जानकारी देने के बाद सीधे थाने पहुंच गया। पुलिस थाने में पत्नी की हत्या की बात जब इस शख्स ने बतायी, तो पहले पुलिस को यकीन नही हुआ, लेकिन कुछ देर बार ही जब गांव के कोटवार ने घटना की जानकारी दी, तब पुलिस हरकत में आई आरोपी शख्स को अरेस्ट किया गया।

हत्या की ये वारदात सीपत थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेलर में करण सूर्यवंशी का परिवार निवास करता हैं। बताया जा रहा हैं कि प्राईवेट जाॅब करने वाले करण का ग्राम रमतला निवासी रितिका के साथ प्रेम संबंध था। छह महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही करण अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करने लगा था। उसे शक था कि पड़ोसी युवक के साथ उसके अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था और वह अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। रविवार की रात में एक बार फिर आरोपी का उसकी पत्नी रितिका से विवाद हुआ था।

इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि करण ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में उसने लाश को कमरे में ही जमीन पर रख दिया। बताया जा रहा हैं कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति बिस्तर में सोने चला गया। लेकिन डर के कारण वह सो नहीं पाया। इसके बाद उसने शव को कमरे के एक कोने में छिपा दिया और किचन में सोने के लिए चला गया। इसके बाद भी उसे नींद नहीं आई,फिर आरोपी रात भर लाश के ही सामने कुर्सी में बैठे रहा। सुबह उसने अपने पिता को हत्या की जानकारी दी। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कही।

बताया जा रहा हैं कि थाने पहुंचकर हत्यारे पति ने पुलिस से कहा कि उसने अपनी पत्नी का मार दिया हैं। पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नही हुआ, लेकिन जब उसने बताया कि उसे पत्नी की चरित्र पर शक था। उस पर रोज नजर रखता था। लेकिन रोज-रोज की निगरानी से तंग आकर उसने पत्नी की ही हत्या कर दी। हत्या के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Back to top button