क्राइम

CG- BSP के अफसर पर बहु ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, तीन शादी करने के बाद भी बहु पर रखता था गंदी नजर, पुलिस ने किया FIR

दुर्ग 27 जुलाई 2022। भिलाई स्टील प्लांट के जीएम के खिलाफ उसकी बहू ने छेड़खानी का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया हैं कि उसके ससुर ने तीन शादियां की है, और इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पूरा घटनाक्रम दुर्ग जिला के नेवई थाना क्षेत्र का हैं। मंगलवार को 28 वर्षीय पीड़ित महिला ने थाने पहंुचकर अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करायी हैं। पीड़िता ने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है, उसका 55 वर्षीय ससुर रमेश कुमार अहिरवार भिलाई स्टील प्लांट में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। जो कि पिछले 5 सालों से उस पर बुरी नजर रखने के साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ किया करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोप लगाया कि उसका ससुर अय्याश किस्म का है।

उसने तीन शादियां की, जिसमें पहले की दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने की फिराक में है। इसके साथ ही वह उस पर भी बुरी नजर रखने के साथ ही उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है। पीड़िता की शिकायत दर्ज करायी हैं कि मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा, यहां घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ जदबरदस्ती करने की कोशिश की।

शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह बचकर पुलिस थाने पहुंची। नेवई पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुर के खिलाफ धारा 354,509 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। नेवई थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया हैं, जल्द ही आरोपी की भी गिरफ्तारी की जायेगी।

Back to top button