क्राइम

CG रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा,मौके पर ही दर्दनाक मौत

जीपीएम 28 जून 2023। पेंड्रा में रफ्तार की कहर ने आज फिर एक युवक की जान ले ली। बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद कर फरार हो गया।जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक हादसा पेंड्रा,सिवनी मार्ग पर मझगाँव के पास हुआ है। जहाँ बाइक युवक सतीश गुप्ता देररात पेंड्रा से काम कर वापस अपना घर सिवनी लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने युवक को चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गयी।

इधर हादसे की सूचना मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुँची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Back to top button