क्राइम

लव मैरिज के दो महीने बाद ही बीबी भाग गयी अपने नये आशिक के साथ…. परेशान पति लगा रहा है गुहार, कोई तो मेरी वापस दिलाओ

पटना 21 जून 2022। लव मैरिज शादी के दौ महीने बाद ही बीबी अपने आशिक के साथ रफ्फूचक्कर हो गयी। अब बेचारा पति घूम-घूमकर अपनी बीबी को वापस दिलाने की मांग कर रहा है। प्रेम विवाह के दो माह बाद ही नवविवाहिता के आशिक के साथ गायब होने की खबर पूरे इलाके में चर्चा में है। हालांकि अभी महिला और उसका नया नवेला प्रेमी कहां है, इस बार में जानकारी नहीं मिल पाया है। मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के रौनीया गांव की है. इस घटना के बाद पति समेत ससुराल के लोग हैरान परेशान है। यही नहीं नवविवाहिता  स्वर्णभूषण और पैसा भी ले भागी। जिसके पीड़ित पति अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रात-रातभर अपने गांव के एक ब्वायफ्रेंड से मोबाइल पर बात किया करती थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौबतपुर के रौनिया निवासी लालदेव यादव का पुत्र सत्यानंद को मनेर के रेवालीला टोला निवासी उमेश यादव की पुत्री रानी कुमारी उर्फ सुमन से 15 महीना पहले सराय बाजार में मुलाकात हुई थी. दोनों रात-रात भर फोन से बात करने लगे और बाद में दोनों ने अपने-अपने परिवार को राजी कर करीब दो माह पूर्व शादी की. सत्यानंद का आरोप है कि उसकी पत्नी रानी कुमारी शादी के बाद रात-रात भर किसी अन्य शख्स से मोबाइल पर बात किया करती रहती थी. उसे अपनी पत्नी के ऊपर शक हुआ.

सत्यानंद का आरोप है कि उसकी पत्नी रानी कुमारी रातभर किसी अन्य शख्स से मोबाइल पर बात करती रहती थी। उसे अपनी पत्नी के ऊपर शक हुआ। उसने कहा कि वह अपने किसी प्रेमी से मोबाइल पर घंटों बात करती थी। पत्नी का किसी और से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था। इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी। इसी बीच पत्नी शादी के महज दो महीना बाद ही सोमवार को ससुराल से रुपए और सोने के गहने लेकर फरार हो गयी। 

Back to top button