क्राइम

CG: लापता वन रक्षक की लाश जंगल में मिला…..मचा हड़कंप, घर से काम पर जाने के लिए निकलने के बाद नही लौटा था घर, मौके से मिली…..

कवर्धा 22 जून 2023। कवर्धा जिला में पिछले 4 दिनों से लापता वन रक्षक की लाश जंगल में मिली हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक कीटनाशक की शीशी और वन रक्षक की मोटर साईकिल बरामद की हैं। लापता वन रक्षक की लाश मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही पुलिस इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही हैं। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

लापता वन रक्षक की मौत का ये मामला थाना बोडला क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम दीयाबार में बीट प्रभारी के पद पर 35 वर्षीय ललित दुबे वन रक्षक के पद पर कार्यरत था। 18 जून का वह रोज की तरह अपने बीट पर जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। लेकिन उस दिन वह दोबारा वापस नही लौटा। देर रात तक घर नही लौटने से परेशान परिजनों ने उसकी पतासाजी शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नही मिलने पर पुलिस थाना में गुम इंसान का मामला दर्ज कराया गया। बताया जा रहा हैं कि पुलिस लापता वन रक्षक की पतासाजी कर रही थी।

इसी दौरान आज सुबह ग्राम घोंघा के बाउलीखोला जंगल में पहाड़ी के नीच सर्चिंग टीम ने लापता ललित दुबे की लाश देखी। इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक कीटनाशक शीशी लाश के पास से जब्त किया हैं। इसके साथ ही घटनास्थल के पास से ही मृतक का मोटर साईकिल भी पुलिस ने बरामद कर जब्त किया हैं। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का होना प्रतीत हो रह हैं।

लिहाजा पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में लापता वन रक्षक ने किन कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की, इस एंगल में मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मृतक ने विभागीय कामकाज से परेशान होकर आत्महत्या की या फिर इस घटना के पीछे पारिवारिक कारण हैं ? फिलहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े लोगों के साथ ही परिवार वालों का बयान दर्ज कर घटना की असली वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।

Back to top button