क्राइम

CG NEWS : जंगल में भालू के शावक का तीर से हमला कर किया शिकार,वन विभाग की टीम ने 2 शिकारियों को पकड़कर भेजा जेल….

कांकेर 3 अप्रैल 2023। भालू के शावक का शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग ने पकड़ा हैं। जंगल में शिकार का ये पुरा मामला कांकेर के दुधावा इलाके का बताया जा रहा है। जहाँ दो शिकारियों ने जंगल में तीरकमान से भालू के शावक पर हमला किया और उसका शिकार कर लिया था। वन विभाग की टीम ने शिकारियों के गांव में छापामार कार्रवाई कर भालू के शावक के शव को बरामद कर दोनों शिकारियों को पकड़ने में सफलता हालिस की हैं।

जानकारी के मुताबिक भालू के शावक के शिकार का ये मामला सरोना वन परिक्षेत्र का हैं। सरोना वन परिक्षेत्र के रेंजर धनलाल साहू ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग सरोना क्षेत्र के जंगल में शिकार की नियत से पहुंचे थे। उन्होंने भालू के 7 से 8 माह के शावक का शिकार किया। शिकार के लिए किसी शिकारियों ने तीर-कमान का इस्तेमाल किया गया था। जब शिकारी जंगल से भालू का शिकार कर लेकर जा रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात वन रक्षकों की नजर उन पर पड़ गयी।

इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकले। जंगल में शिकार की जानकारी विभाग तक पहुंचते ही जांच शुरू की गयी, तो पता चला कि धमतरी जिले के ग्राम कोरमुड़ निवासी तिजु और तिहारु ने भालू का शिकार कर अपने साथ घर लेकर पहुंचे है। वन विभाग की टीम को खबर लगते ही मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को पकड़ कर भालू के शव को बरामद किया गया। विभागीय पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कमार जाति के लोग है। शिकार करना उनकी परंपरा है। फिलहाल वन विभाग ने भालू के शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिवत अंतिम संस्कार कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जिन्हें आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया।

Back to top button