क्राइम

CG NEWS : मां-बेटे की मौत- ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मां और बेटे की दर्दनाक मौत,मां को ससुराल लेकर जा रहा था बेटा

रायगढ़ 6 अक्टूबर 2022। रायगढ़ जिला में रफ्तार के कहर ने मां-बेटे की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि मृतक बेटा अपनी मां को लेकर ससुराल जा रहा था, तभी ये हादसा हो गया। वही दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पूरा घटनाक्रम रायगढ़ के छाल थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां के छाल के बासझर निवासी 26 वर्षीय दिलेश्वर राठिया अपनी मां संपत्ति बाई राठिया को लेकर अपने ससुराल जोबी जाने के लिए रवाना हुआ था। तभी बीच रास्ते में ग्राम कुडेकेला के पास दोनों बाइक से पहुंचे थे, तभी वहां पर कलश विर्सजन का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चालक ने बाइक पर सवार मां और बेटे को चपेट में ले लिया। जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छाल पुलिस पहुंच कर ट्रक को जब्त कर लिया और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस की समझाईश के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम को समाप्त किया। जिसके बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा देकर शव को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर फरार वाहन चालक की पतासाजी कर रही हैं।

Back to top button