क्राइम

दर्दनाक हादसे में 5 की मौत: बेकाबू कार नहर में गिरी, दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश 24 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश के एटा में दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के साथ चालक शमिल हैं। हादसे की सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू के बाद शवों को निकाला गया। गाड़ी और शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अडौरा निवासी विनीता की तबियत खराब थी। परिजन कार से बीमार विनीता का इलाज कराने एटा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार काली नदी का पुल पार करने के बाद मोड़ पर बेकाबू होकर बेबर बैराज के नहर में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक नीरज की पत्नी विनीता का रविवार की रात अचानक तबियत खराब हो गयी थी। पत्नी के इलाज के लिए नीरज रात 11 बजे एटा जिला हॉस्पिटल जाने के लिए कार से रवाना हुआ था। इसी दौरान रात 12 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गयी। राहगीरों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन चलाकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद सें लापता लोगों को तलाश करने का प्रयास किया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार और मृतकों का शव बाहर निकाला जा सका। इस हादसे में मरने वालों की पहचान विनीता, नीरज, तेजेन्द्र, संतोष और ड्राइवर शुभम के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर शुभम गंज डुण्डवारा का रहने वाला था। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी है।

Back to top button