हेडलाइन

हेड कांस्टेबल की मौत – तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर में जा घूसी…..रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने तोड़ा दम

 

कोरबा 08 अक्टूबर 2021- कोरबा में एक हेड कांस्टेबल की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घूसी, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल ने ईलाज के लिए रायपुर हायर सेंटर ले जाने के दौरान बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पूरा मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

 

पुलिस अधिकारियों की माने तो हेड कांस्टेबल मो.तस्लीम आरीफ की उरगा थाना में पोस्टिंग थी। गुरूवार की रात मों. तस्लीम अपने पुलिस विभाग के साथी संजय चंद्रा के गृहग्राम हरदीबाजार स्थित घर पर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार कुसमुुंडा थाना के धरमपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घूसी। इस दुर्घटना में हेड कांस्टेबल मो.तस्लीम के सिर पर गंभीर चोट आने पर उसे कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नही होने पर हेड कांस्टेबल को डॉक्टरों की टीम ने रायपुर रिफर कर दिया। कोरबा से रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही हेड कांस्टेबल मो. तस्लीम की मौत हो गयी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग और मृतक जवान के परिवार में शोक व्याप्त है।

Back to top button