क्राइम

CG पुलिस पर टंगिया से हमला- जमीन विवाद को सुलझाने पहुंची थी पुलिस, युवक ने पुलिस कांस्टेबल पर ही कर दिया हमला, 2 गिरफ्तार

 

बिलासपुर 13 नवंबर 2021- छत्तीसगढ़ में पुलिस पर हमला अब आम बता होती जा रही है। ताजा मामला बिलासपुर का है, यहां जमीन विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 की टीम के साथ गाली-गलौच कर जहां उन्हे भगा दिया गया, वही थाने से पहुंची पुलिस टीम पर टांगी से हमला कर एक कांस्टेबल को घायल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पूरा घटनाक्रम बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिल्हा में मनीराम सोनवानी के घर में पारिवारिक विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना मिलते ही शुक्रवार की रात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पता चला कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन मनीराम के बेटे सुनील ने पुलिसकर्मियों से गाली गलौज कर उन्हे मौके से भगा दिया। इसके बाद मामले की सूचना थाने को दी गई। थोड़ी देर बाद ही थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस जवान विवाद को सुलझाने के लिए बीच बचाव कर रहे थे, तभी मनीराम की पत्नी कमला और उसके बेटे राजेश और सुनील उन्हें भी गालियां देने लगे। इस पर कॉन्स्टेबल राजकुमार पाटले ने समझाने का प्रयास किया जा रहा था, तभी सुनील ने कांस्टेबल पर टंगिया से हमला कर दिया। सिर पर किये गये टंगिया के वार से राजकुमार का सिर फट गया और खून बहने लगा। जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और थानेदार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान आरोपी सुनील मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपराध दर्ज कर कमला और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है, वही पुलिस जवान पर हमला कर घायल करने वाला सुनील फरार बताया जा रहा है,जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Back to top button