क्राइमहेडलाइन

CG-बहन से छेड़खानी करने वालों को रोका, तो भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ती 18 जून 2023। बहन से छेड़खानी करने वालों को रोका, तो भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। दिल तहलाने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की है। मामले की जानकारी मिलने पर जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष), कुमारी बाई (20 वर्ष) और समारीन बाई (19 वर्ष) है।

ये सभी ग्राम सेंदरी के भाठापारा मोहल्ले रहने वाले हैं। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और लकड़ी की बेड़ी और डंडे को जब्त कर लिया गया है।मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सेंदरी गांव का एकलव्य रात्रे मजदूरी करता था। शनिवार को करीब 11 बजे उसकी नाबालिग बहन नहाने के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव का युवक रामनारायण सुल्तान (22 वर्ष) उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने भाई एकलव्य को दी। जिसके बाद भाई एकलव्य ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की।  इससे नाराज आरोपी और उसकी 2 बहनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से युवक पर वार कर दिया, जिससे वो लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गया। तीनों आरोपियों ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ भी डंडे से मारपीट की। इसके बाद वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने युवक के घरवालों को इस बात की जानकारी दी। युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Back to top button